हमले के विरोध में पुतिन के सीनियर एडवाइजर ने दिया इस्तीफा

0
fastlive news

एजेंसी :  रूस द्वारा यूक्रेन पर भारी बमबारी के बीच यह जंग जल्द ही खत्म हो सकती है। वहीं यूक्रेन और रूस शांति समझौता करने के करीब है। उक्त बातों का दावा तुर्की की ओर से किया गया है। वहीं तुर्की द्वारा यह जानकारी आने के बाद रूस से एक बाद छनकर सामने आई है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सीनियर एडवाइजर एंतोली चुबाइस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एंतोली ने यह इस्तीफा इसलिए दिया क्योकिं वे यूक्रेन पर हमले के विरोध में थे। मालूम रहे इसके पूर्व एंतोली 1990 के दशक में बोरिस येल्तसिन सरकार में डिप्टी प्राइम मिनिस्टर के पद पर भी रह चुके है। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 28वां दिन है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news