
एजेंसी : भारत के पड़ोसी देशों में बढ़ती मंहगाई के कारण भुखमरी बढ़ रही है। जिसके कारण पडोसी देश श्रीलंका के नागरिक निराश होकर अपने परिवार के साथ अवैध रूप से भारत आ रहे है। वहीं श्रीलंकाई नागरिकों को भारत लाने के बदले में मछुआरों ने उनसे पचास हजार से तीन लाख तक की रकम ले रहे है। भुखमरी के कारण देश दिवालिया होने के कगार पर है। फिलहाल श्रीलंका में महंगाई आसमान छू रहा हैं। जिसका ताजा उदाहरण यह है कि वहां चीनी 290 किलो, चावल 500 रूपया किलो और 400 ग्राम दूध 790 रूपये में मिल रहा है। महंगाई और भुखमरी के कारण इन दिनों श्रीलंका के लोग चोरी छुपे अपने परिवार के साथ वहां से पलायन कर रहे है।