
एजेंसी : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का 34वां दिन गुजर जाने के बाद आखिरकार दोनो देशों की ओर से बातचीत के लिए एक अहम विंदू पर टिका हुआ है। जो संभावना व्यक्त की जा रही है कि मंगलवार को दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में कुछ समाधान की ओर रास्ता जा सकता है। वहीं बातचीत के बाद रूसी सेना ने हमले के 34वें दिन से ही अपनी ओर से थोड़ी नरमी दिखाते हुए यूक्रेन के कीव और चेर्निहीव के पास से रूसी सैनिकों को कम किए जाने की बात कही है। वहीं रूसी सैनिकों को इस कदम को देखते हुए यूक्रेन ने भी रूस के इस कदम को गंभीरता से लेते हुए उसे संज्ञान में लिया है। इस संदर्भ में रूसी उप रक्षामंत्री एलेक्जेंडकर फोमिन ने अपने दो टूक शब्दों में कहा है कि यूक्रेन के दोनो शहर कीव और चेर्निहीव में सेना घटाई जाएगी। ताकि दोनो देशों के बीच भरोसा बहाल हो सके।