आभा खाता अब मरीजों के लिए होगा फायदेमंद

0
fastlive news

नई दिल्ली :  मरीजों की सुविधा को देखते हुए अब सरकार ने एक ऐसी योजना बनाई है। जिससे अब मरीजों को अस्पताल में अपाइंटमेंट लेने के साथ ही उसका आभा खाता खुल जाएगा। वैसे तो इस खाता के खुलने से मरीजों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध होगी। लेकिन यह खाता तभी खुल सकता है जब रोगी ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेते वक्त अपनी इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। यह खाता खुलने के साथ ही रोगी के अपॉइंटमेंट, प्रिस्क्रिप्शन, जांच रिपोर्ट, पेमेंट और दवा आदि जैसी सभी तरह की व्यौरा उपलब्ध होगा। बताया जाता है कि इस आभा खाता के खुलने से से प्रत्येक खाताधारक को 14 अंकों का यूनिक नंबर मिलेगा जो आभा कार्ड होगा। इस आभा खाता को अब एम्स सहित देश के लगभग सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को आपस में जोड़ा गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news