
अहमदाबाद पाकिस्तान की जेल में 28 साल गुज़रने के बाद अहमदाबाद निवासी 59 वर्षीय कुलदीप यादव कई दिन पहले ही भारत लोटा है। भारत लौटने के बाद उन्होंने अपनी आप बीती को बताते हुए कहा कि उनके साथ कई तरह से टॉर्चर किया गया था। आगे यादव ने कहा कि इस दौरान उन्हें कई तरह के बीमारी भी हो गया था। टीबी, हेपेटाइटिस, हर्निया, हार्ट की दिक्कत और अल्स जैसे बीमारियों से उन्हें सामना करना पड़ा। उन्होंने जेल के बारे मे बताते हुए कहा कि वे जिस जेल में था वहां भारत के सरबजीत सिंह को भी रखा गया था।