नियमित विद्धुत आपूर्ति की मांग दीपनारायण ने महाप्रबंधक से की

0
fastlive news

नियमित विद्धुत आपूर्ति की मांग दीपनारायण ने महाप्रबंधक से की

धनबाद :  हिन्दुओं का महापर्व नवरात्रि में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का मांग को लेकर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने विद्युत महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। इस संबंध में श्री सिंह ने पत्र के माध्यम से विद्युत महाप्रबंधक को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुये वर्तमान समय में क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अच्छी ढंग से नहीं हो पा रही है। खासकर टुंडी, पूर्वी टुंडी, राजगंज, तोपचांची, गोमो, कतरास, जैसे क्षेत्रों में 24 घंटों में मात्र 7-8 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाती है। ग्रामीण, शहरी एवं व्यवसायियों को व्यापार करने में कठिनाई होती है। इस तरह हिंदुओं का महापर्व नवरात्रि को देखते हुए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग जदयू की ओर से की गई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news