
धनबाद : बिनोद बिहारी महतो के 99 वें जयंती के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित उनकी आदम कद प्रतिमा पर झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान धनबाद जिलाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने कहा कि स्व बिनोद बाबु झारखंड के राजनीति के भीष्म पितामह थे। हम आज भी उन्हीं के सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। समाज के लिए किए गए उनके त्याग को कभीनहीं भुलाया जा सकता। है। उन्होंने बिनोद बाबु के पढ़ो और लड़ो के नारा को सफल बनाने के लिए धनबाद के युवाओं से आह्वान किया। झारखंड के महान नेता की यह बातें सत्यता से परिपूर्ण हैं। टूडू ने कहा कि झारखंडियों को सजग बनाना, अपने अधिकारों के लिए सचेत बनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहा। कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य धरणीधर मंडल, अरुनव सरकार, हेमंत कुमार सोरेन, , गायत्री देवी, शिला देवी, गीता देवी, रुखसाना बेगम, आशा देवी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। ।