
जयपुर : फिल्म फेस्टिवल का आयोजन जयपुर में किया गया। इस फिल्म फेस्टिवल में “”हरगिला”” को वेस्ट डिक्यूमेंट्री फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया। मालूम रहे कि इस फिल्म को समुजज्ल कश्यप ने डायरेक्ट किया है वही मीना महंत और इंद्राणी बरुवा ने फिल्म का प्रोड्यूस किया है। हरगिला इस फिल्म का स्क्रीनिंग कई प्रांतों में हो चुकी है। कहा जा रहा है इस फिल्म में वन जीव संरक्षण के महत्व को दर्शाया गया है जो एक सारस की एक प्रजाति पर आधारित है। फिल्म हरगिला की स्क्रीनिंग जिस फेस्टिवल में हुआ है मुख्य रूप से मुंबई शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, गोवा फिल्म फेस्टिवल ,पुणे फेस्टिवल ,टैगोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन फिल्म फेस्टिवल न्यूयार्क में भी स्क्रीन हो चुकी है।