पैसा निकासी मामले में पश्चिमी सिंहभूम के एक बीड़ी मजदूर गिरफ्तार

0
fastlive news

जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) में आधार से गलत बैंक अकाउंट नंबर लिंक होने से एक महिला के खाते से एक लाख रूपए की निकासी होने का मामला सामने आया है। उस महिला के खाते से एक बीड़ी मजदूर ने पैसे की निकासी किए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक महिला की बैंक अकाउंट से एक बीड़ी मजदूर के आधार नंबर को लिंक कर दिया गया । बीड़ी मजदूर ने अपने अकाउंट से पैसों की निकासी की । जो पैसा मूल रूप से मजदूर का अपने जमा किया हुआ पैसा नहीं था। बैंक द्वारा गलती से उस मजदूर व्यक्ति आधार नंबर को उस महिला के बैंक अकाउंट से लिंक कर दिए जाने से इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुईं। इस सन्दर्भ में मज़दूर ने कहा कि उसे लगा था कि उसके खाते में ‘पैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजे हैं’। वहीं पैसे की निकासी के मामले में मजदूर को गिरफ्तार किया गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news