चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से होगी आरंभ

0
fastlive news

नई दिल्ली : उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुभारम्भ होना सुनिश्चित किया गया है। जो 22 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे । वहीं 27 अप्रैल को बाबा बद्रीनाथ के कपाट खुलने की पूरी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इस चारधाम यात्रा के लिए पहली बार उत्तराखंड सरकार की ओर से बुकिंग की व्यवस्था भी की गई थी। बुकिंग को लेकर जानकारों का कहना है कि अब तक कुल 9,68,951 लोगों ने इस चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन चारधाम यात्रा में जाने वाले यात्रियों ने 16 फरवरी से जीएमवीएन गेस्ट हाउस के लिए एडवांस बुकिंग कराई है। जिसमें इस एडवांस बुकिंग से अब तक 7 करोड़ रुपए से भी अधिक की आमदनी होने की बात कही जा रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news