
नई दिल्ली : कांग्रेस के चहेते नेता राहुल गांधी के वर्षों से जुड़े रहने के बाद अब उन यादगार चीज़ों से बिछड़ने का गम महसूस होगा। जिसका जिक्र राहुल गांधी ने स्वयं वर्षों से रह रहे पुरानी सरकारी बंगला को छोड़ने के दौरान दो टूक शब्दों में कहा कि उनके सरकारी बंगले से उनकी कई अच्छी यादें जुड़ी हैं। जो भी हो मार्च 2023 का अंतिम सप्ताह राहुल गांधी को एक बड़ा झटका मिला है। जो इस झटका की टीस उन्हे जन्मों तक याद रहेगा। राहुल गांधी के मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह में हुईं घटनाक्रम पर यदि गौर किया जाए तो उन्हे पहला झटका तब लगा जब कई वर्ष पूर्व आपराधिक मानहानि केस के मामले में 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई। लेकिन सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने उन्हे जमानत भी दे दी है। गांधी को दूसरा झटका ठीक एक दिन बाद 24 मार्च को लगा जब राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई। इसके दो दिन बाद तीसरे दिन 27 मार्च को तीसरा झटका तब लगा जब राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला। इस तरह राहुल गांधी को एक के बाद एक बडा झटका मिलने के बाद अंत में राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी के आवास में रहने की इच्छा जताई है।