
नई दिल्ली : भारत से विदेश भेजे जाने वाले सभी कफ सिरप के लिए एक नया नियम लागू किया गया है। जो नया नियम आगामी एक जून से लागू किया जाएगा। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमे कहा गया है कि एक्सपोर्ट से पहले भारतीय कफ सिरप की लैब टेस्टिंग होगी । बिना जांच और प्रमाण के कफ सिरप विदेश नहीं भेजी जाएंगी। कहा जा रहा है कि यह जरूरी कदम इसलिए उठाया गया कि पिछ्ले दिनों भारत द्वारा निर्मित कफ सिरफ को कुछ देशों में भेजा गया था। जहां उन कफ सिरफ को पीने के बाद कथित तौर पर कुछ बच्चों की मौत हो गई थी। यह नियम लागू होने के बाद अब कोई भी कफ सिरफ बिना लैब जांच के बाहर के देशों में नहीं भेजा जाएगा।