विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस करेगा मंथन

0
fastlive news

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने आगामी कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए 2 दिन के चिंतन एवं मंथन शिविर का आयोजन किया है। कांग्रेस अपने इस चिंतन और मंथन शिविर के दौरान मध्य प्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लेकर तैयारी करेगें। सूत्रों का कहना है कि इस चिंतन और मंथन शिविर के दौरान मध्यप्रदेश और राजस्थान की तैयारियों पर अलग-अलग चर्चा होगी । जहां वरिष्ठ नेताओं की राय ली जाएगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ के लिए रणनीतिक बैठक आयोजित की जाएगी । जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ सभी स्तर की तैयारी करेगी। कहा जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में आशा भरी निगाहों से देख रही हैं। मालूम हो कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 135 सीट अपने नाम कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को 66 सीट , जेडीएस को 19 सीट तथा राज्य के कई पार्टियों को 4 सीटें पर ही संतोष करना पड़ा था।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news