
एजेंसी : टाइटैनिक से 5 गुना बड़ा और इतना ही ज्यादा भारी एक क्रूज शिप जनवरी 2024 में लॉन्च होने की पूरी संभावना है। कहा जा रहा है कि जनवरी 2024 में जो क्रूज शिप का निर्माण होने जा रहा है वह विश्व का सबसे बड़ा क्रूज शिप होगा। जिस क्रूज शिप का निमार्ण किया जा रहा है उसका नाम ‘आइकॉन ऑफ द सीस’ है। इस क्रूज शिप की विशेषता यह है कि इसमें 5610 पैसेंजर्स और 2350 क्रू मेंबर्स ठीक ठाक रह सकते हैं। इस शिप में कुल 19 फ्लोर हैं। इसके अलावा शिप में पैसेंजर्स के लिए 40 आलीशान बार और रेस्टोरेंट्स का भी निर्माण किया जा रहा है।