
मुम्बई : थिएटर्स में रिलीज होने के कई दिन पूर्व ही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 160 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म के निर्माण के बाद सभी तरह के राइट्स से अब तक 160 करोड़ की रिकवरी हुईं हैं। 160 करोड़ की लागत से निर्मित इस फ़िल्म में प्रिंट एंड पब्लिसिटी पर 18 करोड़ रुपए खर्च हुए। लेकिन इसकी कमाई पर विश्वास किया जाय तो इस फिल्म ने अब तक डिजिटल राइट्स से 80 करोड़ और सैटेलाइट राइट्स से 50 करोड़ की कमाई की है। इसके अलावा म्यूजिक राइट्स को 30 करोड़ रुपए में बेचा गया। जो इन सबों को मिलाकर यदि देखा जाय तो 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने अब तक 160 करोड़ रूपए की कमाई कर फिल्म को आगे लोकप्रिय बनाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। भविष्य में यह फिल्म लोकप्रिय होगा या नहीं यह तो दर्शक तय करेगें।