बाघमारा में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने की कार्यशाला

0
fastlive news

बाघमारा : झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सहयोग से प्रखण्ड सभागार बाघमारा में बाल तस्करी, बाल मजदूरी , बाल विवाह एवं यौनिक हिंसा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाघमारा प्रखण्ड प्रमुख गीता देवी ने कहा कि बाल विवाह से बालिकाओं का बचपन छीना जाता है । इसके आगे उन्होनें कहा कि बाल विवाह को समाप्त करने के लिए जन जागरूकता लाना होगा। उन्होंने कहा की बाल विवाह, यौनिक हिंसा एवं बाल मजदूरी के खिलाफ हम सबों को मिलकर आवाज उठाना होगा। विशिष्ट अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने बाल विवाह अधिनियम 2006 कि विस्तृत जानकारी दी। उन्होनें कहा कि बाल विवाह करने एवं कराने वाले दोनो समान रूप से दोषी है। बी डी ओ प्रजापति ने उपस्थित मुखिया को अपने अपने पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने की बात कही। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बिमला देवी ने कहा कि बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिससे लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने कहा की बाल विवाह होने पर तुरंत इसकी शिकायत करने की बात कही। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा की झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट बाल विवाह मुक्त धनबाद बनाने के लिए 150 गावों में सघन अभियान चला रही है। श्री रवानी ने यौनिक हिंसा, बाल तस्करी रोक पर कानूनी पहलुओं की जानकारी दिया। कार्यशाला सम्पन्न होने के पूर्व उपस्थित सभी मुखिया एवं अधिकारियों ने बाघमारा प्रखण्ड को बाल विवाह मुक्त प्रखण्ड बनाने का सामूहिक सपथ लिया ।
आगंतुक अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के सचिव हलीमा एजाज, संचालन भागीरथ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विनोद महतो ने किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर महतो, मुखिया रिंकू देवी, अनिता देवी, दिनेश पटवारी, विनोद नापित, लीला देवी, दिनेश प्रमाणिक, पिंकी देवी, भोला रवानी आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news