
नई दिल्ली : नागरिकों को समय से न्याय दिलाने और उनके सांविधानिक अधिकार अनिवार्य रूप मुहैया कराना पुलिस प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उक्त बातें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान कही। इतना ही नहीं देश में न्याय के हकदार लोगों को न्याय दिलाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देश के पुलिस अधिकारियों से आग्रह भी किया है। इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री शाह ने नागरिकों को समय पर न्याय प्रदान करने में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाने की बात पुलिस प्रशासन से कही है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कई बिंदुओं पर जोर देते हुए देश के नागरिकों को हर तरह के न्याय एवं सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। आगे अमित शाह ने इस कार्य को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन को जोर देने की बात कही।