
पणजी : झूठे रेप केस में लोगों से उगाही करने के मामले में गोवा पुलिस ने गुजरात की दो महिलाओं और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि यह तीनों दुष्कर्म के फर्जी मामले में एक व्यक्ति को झूठे केस में फसाने की कोशिश की थी। तभी उक्त व्यक्ति ने इन तीनों के ऊपर झूठ रेप केस में फसाने का मामला गोवा पुलिस से की। गोवा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। और झूठे रेप केस में फसाने वाले तीनों आरोपियों को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान गोवा पुलिस को इन तीनों के पास कई रेप के दर्ज करवाने के पुख्ता सबूत मिले हैं। इन तीनों के पास से जो रेप के मामले दर्ज करवाने की सबूत मिले हैं उसमें कुछ गुजरात और कुछ अन्य राज्यों के होने की सबूत है। पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद आरोपियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।