
मुंबई : : बॉलीवुड की डांसर और अभिनेत्री मुक्ति मोहन ने अपने मंगेतर कुणाल ठाकुर के साथ शादी कर रिश्ते को और मजबूत कर अपने जीवन को खुशहाल बनाने का एक कदम आगे बढ़ गई है। जो उनके लिए यह दिन काफी यादगार दिन रहेगा। वैसे तो मुक्ति मोहन हमेशा अपने डांस और खूबसूरती को लेकर खुब सुर्खियां बटोरती आ रही है । लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपने जीवन के इस खास दिन को यादगार बनाने को लेकर काफी चर्चा में थी। शादी के बंधन में बंधने के बाद मुक्ति ने कुणाल संग अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही है।