
बाघमारा : सामाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन द्वारा डुमरा में संचालित सम्पूर्ण शिक्षा केन्द्र में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के सहयोग से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर मिलने से शिक्षा केन्द्र के बच्चों के चेहरे पर खुशी का भाव देखने को मिला। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने अपने संबोधन में दो टूक शब्दों में कहा कि ठंड को देखते हुए सम्पूर्ण शिक्षा केन्द्र में नि : शुल्क बच्चों के लिए स्वेटर प्रदान कर खुशी महसूश हो रही है। उन्होनें कहा कि संस्था द्वारा जनहित में अच्छा कार्य किया जा रहा है। संस्था की ओर से बच्चों को लगातार बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि इसके आगे भी संस्था को बेहतर कार्य के लिए सहयोग किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि बच्चें खूब पढ़े और खेले। बच्चों को संस्था द्वारा बेहतर शिक्षा प्रदान करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। मौके पर नीलम बर्नवाल, गुलस्फा खातून, बेबी बर्नवाल, गायत्री कुमारी, अंजली कुमारी, तमना कुमारी, सुमन कुमारी, रमेश कुमार, नितेश कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।
