
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कानपुर में दोस्तों के बीच एक युवक का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में कई दोस्तों एक 30 वर्षीय उस युवक की गला रेतकर हत्या कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस घटना के बाद घटना को अंजाम देने वाले युवकों ने उसका सिर कुचलकर पूर्व सपा विधायक के फॉर्म हाउस के बाहर फेंक दिया। कहा जा रहा है कि इस घटना को रविवार रात कानपुर में गंगा बैराज बिठूर रोड पर अंजाम दिया गया। मृतक युवक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। जो कन्नौज का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना के बारे में किसी भी अधिकारी ने अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं किया है। यह भी कहा जा रहा है कि जिस युवक की गला रेतकर हत्या की गई है वह वर्तमान में नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहलवानपुरा में किराए के एक मकान में रह रहा