
N : तेलंगाना सरकार ने बीते 9 दिसंबर से महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा बहाल किया है। कहा जा रहा है कि महिलाओं के मुफ्त यात्रा को लेकर यहां आरटीसी ने हाल ही में इस पर एक अहम बयान दिया है। अपने इस बयान में आरटीसी ने यह कहा है कि इस महीने की 15 तारीख से महिलाओं को अपना आधार कार्ड दिखाने और कंडक्टर से जीरो टिकट लेने का आदेश जारी किया है। इसको लेकर तेलांगना सरकार की ओर से विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है