
दिल्ली : सर्दियों के दौरान अपनी होठों को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। स्वस्थ्य विशेषज्ञों की माने तो सर्दियों में होठों को फटने से बचाने के लिए नियमित रूप से नारियल का तेल अवश्य लगाना चाहिए। इसके अलावा सर्दियों में होठों को स्क्रब करना चाहिए। स्क्रब करने के लिए आप शहद और चीनी का उपयोग कर सकते हैं। चेहरे को ठीक रखने के लिए पानी भी अधिक पियें । इससे होंठ मुलायम हो जाते हैं। इन चीजों के अलावा विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ का भी सेवन कर सकते है।