
एजेंसी : वेनेजुएला की राजधानी काराकस को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस सड़क दुर्घटना में 16 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई हैं। वहीं 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वेनेजुएला की राजधानी काराकस को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई कारों को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 17 गाड़ियां आपस में टकराकर सड़क के पार जा गिरीं। इस दुर्घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। आधिकारियों ने बताया है कि घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई गई है।