
दिल्ली : गन्ने के रस से इथेनॉल बनाने को लेकर
केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लाया है । मालूम रहे कि गन्ने के जूस से एथेनॉल बनाने का काम किया जा रहा है। इस पर रोक लगाने को लेकर केन्द्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जानकारों का मानना है कि सरकार के इस फैसले के बाद घरेलू बाजार में चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगने की पूरी उम्मीद है। कहा जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से चीनी उत्पादन करने वाली कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट आ सकती है।