
एजेंसी : इजरायली सेना ने गलती से अपने ही देश के 3 बंधकों को मार डाला। इस तरह इजरायल-हमास के बीच जो पिछ्ले कई महीनों से जारी लड़ाई में इजरायली सेना ने शुक्रवार को बहुत बड़ी गलती कर दी है। हांलकी इस गलती का किसी भी तरह से पछतावा किया जाए काम ही है। इस घटना को के संदर्भ में शुक्रवार को इजरायली ने कहा कि हमारे सैनिकों ने गलती से 3 इजरायली बंधकों को अपने देश के लिए खतरा समझ लिया और उन 3 इजरायली बंधकों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में तीनों तीनों इजरायली बंधकों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर समीक्षा करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।