
नई दिल्ली : संसद कांड में कई दिन बीतने के बाद आखिरकार दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। देश के लोकतंत्र के इस मंदिर में घटित घटना को लेकर पुलिस को दिए गए बयान में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने लोकसभा के अंदर धुएं की कैन के साथ कूदने की योजना बनाने से पहले आत्मदाह और पर्चे बांटने की योजना बनाकर ही वहां पहुंच घटना को अंजाम देने की योजना थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कांड के साजिशकर्ता सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम देवी और ललित मोहन झा घटना को अंजाम देने के लिए सात स्मोक कैन के साथ संसद भवन में पहुंचकर घटना को अंजाम देने वाले थे।