
डेस्क : सर्दी के मौसम में काली मिर्च का सेवन मनुष्यों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। विशेषज्ञ की माने तो काली मिर्च के नियमित सेवन से कैंसर से मनुष्य बच सकता है। बताया जाता है कि काली मिर्च वाले खाद्य पदार्थ खाने से डायबिटीज वाले लोगों को काफी फ़ायदा होता है। जनकारों का कहना है कि काली मिर्च की सेवन से मुंहासे, मौसमी एलर्जी, झुर्रियां जैसी समस्याओं से भी लोगों को निजाद मिल सकता है। इतना ही नहीं त्वचा की रक्षा करने में भी मदद मिल सकता है। काली मिर्च के सेवन से वजन को भी कम किया जा सकता है।