
एजेंसी : गाजा में स्थायी रूप से युद्ध बंद करने की हमास की मांग को खारिज करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आर पार की लडाई लड़ने का एलान कर दिया है। इतने दिनों तक हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध के दौरान इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को पूरी तरह से अल्टीमेटम दे दिया है कि जब तक हमास को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाएगा और अपने देश के बंधकों को उनके कब्जे से छुड़ा नहीं लिया जाएगा । तब तक यह लड़ाई जारी रहेगा। इसराइल के प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान हमास के आतंकियों के लिए दो टूक शब्दों में कहते हुए अपनी इरादा साफ कर दिया है कि अब हमास के आतंकियों के पास सिर्फ दो ही विकल्प बचे हुए हैं या तो हमास अपने को इसराइली सैनिक के पास सरेंडर कर दें या फिर गाजा की सुरंग में मरने के लिए तैयार रहे।