
डेस्क : मनुष्य रोजाना अपने स्वच्छ खान-पान से अपनी किडनी को स्वस्थ भी रख सकता है। और खानपान में लापरवाही बरतने से किडनी को खराब भी कर सकता है। इसलिए मनुष्य को किडनी स्वस्थ्य रखने के लिए खानपान पर विषेश ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञ का कहना है कि किडनी स्वस्थ्य रखने के लिए मनुष्य को प्रतिदिन 13 से 18 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके लिए मनुष्य को फूलगोभी भी खाना फायदेमंद साबित होता है। बताया जाता है कि फूलगोभी में फाइबर, विटामिन सी और फोलेट भरपूर मात्रा में रहता है। जो इसके सेवन से यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और किडनी की रक्षा करता है। वहीं पत्तागोभी फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसके सेवन से भी किडनी, हृदय रोग और कैंसर जैसे खतरे से मनुष्य को बचाता है।