
एजेंसी : एक विद्रोही समूह ने अफ्रीकी देश बुरुंडी में निर्दयता पूर्वक हमला कर दिया है। विद्रोही समूह द्वारा किए गए इस हमले से कुल 20 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं इस घटना को लेकर बुरुंडी सरकार के प्रवक्ता ने जो जानकारी दी है उसमें उन्होनें कहा कि विद्रोही समूह द्वारा किए गए हमले से 12 बच्चे और 3 महिला की मौत हुई हैं। वहीं विद्रोही समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस हमला में किसी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया है. बल्कि, एक पुलिस जवान और 9 सैनिकों की मौत हुई है।अफ्रीकी देश बुरुंडी में हुए इस हमला की जिम्मेदारी बुरुंडियन विद्रोही समूह ‘रेड-तबारा’ ने ली है।