
डेस्क : मनुष्यों के लिए तुलसी के पत्ते बहुत ही उत्कृष्ट गुण कारी होते हैं । मनुष्य के चेहरे पर जो मुँहासे होते हैं उसे दूर करने में तुलसी के पत्ते किसी रामबाण औषधि से कम नहीं है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की माने तो चेहरे पर मुंहासों से पीड़ित लोग अगर रोजाना तुलसी की दो ताजी पत्तियां खाएं तो मुंहासों की समस्या कम होगी । इसके अलावा यदि तुलसी के पत्तों को पीसकर मुहांसों पर लगाया जाय तो अच्छे परिणाम मिलते हैं। विशेषज्ञों की माने तो इसके उपयोग से मुंहासे तो कम होंगे ही और त्वचा की एलर्जी भी कम करने में यह काफी महत्वपूर्ण औषधि के समान है।