अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लड़ सकती है लोकसभा चुनाव

0
fastlive news

मुंबई : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर सामने आई है हालांकि इस खबर की कोई अभी तक माधुरी दीक्षित के निजी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई। मालूम है कि आज से ठीक कई दिन पहले बॉलीवुड चर्चित अभिनेत्री कंगना रानाउत के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर खबर आई थी । जो उसे खबर के आने के बाद ही अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के भी चुनाव लड़ने की खबर आई। मालूम हो कि अगले साल 2024 में लोकसभा का चुनाव है। जिसमें माधुरी दीक्षित को लोकसभा चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ने की बातें चल रही है । यह भी कहा जा रहा है कि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को महाराष्ट्र के मुंबई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में उसे उतरेगी। फिलहाल महाराष्ट्र के मुंबई लोकसभा क्षेत्र से पूनम महाजन वहां के सांसद हैं । हालांकि भाजपा के किसी भी वरीय नेता की ओर से अभी तक माधुरी दीक्षित के मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news