
लखनऊ : पीएम नरेंद्र मोदी के 30 दिसंबर को अयोध्या आने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ आज क्षैत्र का विशेष निरिक्षण करेगें। इसके अलावा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज महत्वपूर्ण बैठक भी होने वाली है। यदि देखा जाए तो आज सीएम योगी 30 दिसंबर को पीएम मोदी के आगमन की तैयारी का जायजा लेंगे तो वहीं श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक महत्त्वपूर्ण बैठक करेगें। जिस बैठक में ट्रस्ट के सभी 15 सदस्य भी मौजूद रहेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को यूपी दौरा के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम राम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन देश के करोड़ों लोगों को समर्पित करेगें।