
नई दिल्ली : नए वर्ष के आरंभ होते ही देशभर में कई तरह के नियम में परिवर्तन होने की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि नियमों में परिवर्तन होने से इसका सीधा असर देश के आम नागरिकों के जेब पर पड़ेगा। अब आने वाले दिनों में नियम परिवर्तन से लोगों के जेब में कितना असर पड़ेगा यह तो आगामी वर्ष के आरंभ में ही पता चल पाएगा। कहा जा रहा है कि 1 जनवरी 2024 से लगभग 8 वस्तुओं पर यह नियम लागू हो रही है । जिसमें से गैस सिलेंडर के दाम और गाड़ियों की कीमतें भी शामिल हैं। सूत्रों से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार इन आठ चीजों में से ही UPI डीएक्टिवेशन, सिम कार्ड नियम, ITR फाइलिंग, पासपोर्ट-वीजा के नियम, पार्सल भेजना और डीमैट अकाउंट मुख्य रूप से शामिल हैं।