
एजेंसी : इंडोनेशिया के पूर्वी क्षेत्र पापुआ रविवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि यह भूकंप पापुआ प्रांत की राजधानी जयापुरा के उपजिला अबेपुरा से 162 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केंद्रित था । जो भूकंप का केंद्र बिंदु 10 किलोमीटर नीचे की गहराई में केंद्रित था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा है कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता का आया हैं। मालूम हो कि पिछ्ले 21 नवंबर को इंडोनेशिया के सियानजुर शहर मे आए भूकंप से 331 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 600 से अधिक लोग घायल हो गए थे।