
मुंबई ; मुंबई पुलिस कंट्रोल को शनिवार शाम एक धमकी भरा फोन आया। मुंबई पुलिस कंट्रोल को धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने के बाद मुम्बई पुलिस ने कई जगहों में जांच करने प्रारंभ कर दिया है। पुलिस द्वारा किए गए इस जांच अभियान में किसी तरह की कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। मुंबई पुलिस को दिए गए धमकी भरा कॉल में इतना दावा करते हुए कहा है कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहने के बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने
फोन काट दिया। फिलहाल मुंबई पुलिस बहुत बारीकी से एक एक बिंदु जांच कर रही है। अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगा है।