
अहमदाबाद : गुजरात के द्वारका जिले के कल्याणपुरी तहसील के रण गांव में एक खुले बोर हॉल में एक ढाई साल की बच्ची की गिरने का खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। क्षेत्र में खबर फैलते ही स्थानीय प्रशासन इसे लेकर काफी सक्रीय हो गए। घटना की सूचना जिला प्रशासन , एन डी आर एफ और आर्मी की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और आर्मी की टीम उस बच्ची को रेस्क्यू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए । दोनों बचाव दल के द्वारा काफी मश्कत के बाद किसी तरह उस बच्ची को बोर होल से बाहर भी निकाला गया। उस बच्ची को बाहर निकालने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस तरह उस बच्ची ने आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई।