
नई दिल्ली : देश में कोरोना अब धीरे धीरे फैलते जा रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण सोमवार को देखने को मिला है 8 जनवरी को 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 475 नए मामले सामने आए। कहा जा रहा है कि कोरोना के इस तरह के संक्रमितों की आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रही है जिसके कारण 8 जनवरी तक देश में कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा 3,919 तक पहुंच गया है । स्वास्थ मंत्रालय ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे कोरोणा आंकड़े को जारी करते हुए जो ताजा रिपोर्ट पेश किया है उसमें कहा गया है कि 24 घंटे में इन कोरोना संक्रमितों से ग्रसित लोगों में छह संक्रमितों की मौत हो गई है । जिनमें से सबसे अधिक कर्नाटक जहां तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ जहां दो लोगों की मौत हो गई है । और एक व्यक्ति की मौत असम में हुए हैं । इस तरह कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क कर दिया है।