
नई दिल्ली ; ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर आ रहा है। सुनहरा अवसर यह है ग्रामीण खिलाड़ियों के प्रतिभा को सामने लाने और उनके खेल के सपनों को साकार करने तथा उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए इंडियन स्टेट प्रीमियर लीग t10 को आरंभ करने की दिशा में तैयारी चल रही है। इस प्रीमियर लीग के जरिए प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को उनके प्रतिभा को दिखाने के लिए और उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दुनिया के सामने पेश किए जाने का एक अवसर भी है। इस आईएसपीएल टी 10 लीग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का एक सुनहरा मौका मिलेगा । इस प्रीमियर लीग भाग लेने वाले टीमों के स्वामित्व का अवसर प्रदान कर उसके प्रतिभाओं को पेश किया जाएगा । इस प्रीमियर लीग की विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट ISPL टी 10.com पर जाकर क्रिकेटर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।