
एजेंसी : थाईलैंड के एक पटाखा फैक्ट्री में एक बड़ा विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट में करीब 20 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है। लेकिन अधिकारिक तौर पर अभी भी स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की गई हैं कि इस विस्फोट में कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं। जानकारों का इस घटना को लेकर कहना है कि घटना में गंभीर रूप से घायल कई लोगों के स्थिति काफी चिंताजनक है।