
पटना : अयोध्या में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को होना तय हुआ है। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में देश के कई गणमान्य लोगों को ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित किया गया है। इस समरोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के गणमान्य नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन दो दिन पूर्व ही यह खबर आई कि कांग्रेस ने इस धार्मिक अनुष्ठान को राजनीतिक कार्यक्रम करार देते हुए उद्घाटन में शामिल नहीं होने की बात कही है। इसके अलावा अब यह भी जानकारी सामने आई है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी अयोध्या के इस धार्मिक अनुष्ठान में नहीं पहुंचेंगे।