
नई दिल्ली: 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशेष अनुष्ठान के साथ-साथ हर दिन एक विशेष मंत्र का जाप भी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी खास धार्मिक नियमों का पालन करते हुए राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पुर्व 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी आज कल जिस एक विशेष मंत्र का जाप कर रहे हैं। वह विशेष मंत्र आध्यात्मिक दुनिया से जुड़े एक महान संत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया है। सू़त्रों से यह भी खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नित्य ब्रह्म मुहूर्त में जगते है और पवित्र होकर 1 घंटा, 11 मिनट तक महान संत द्वारा दी गई मंत्र का जाप करते हैं।