
लखनऊ : अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का कार्यक्रम दो दिन बाद होना तय है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्ही सवालों को लेकर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अपना एक बयान जारी कर जवाब में कहा है कि जहां नई मूर्ति है वहीं प्राण प्रतिष्ठा के नियम हो रहे हैं। उन्होनें कहा कि अभी शरीर को कपड़े से ढक दिया गया है। दिखाई गई मूर्ति को लेकर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि मूर्ती की जोआंख खुली हुई दिखाई गई वो सही नहीं है। उन्होनें कहा कि मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले नेत्र नहीं खुलेंगे। प्राण प्रतिष्ठा वाले मूर्ति की जो तस्वीर आई है उसको लेकर उन्होनें कहा कि यदि मूर्ति की ऐसी तस्वीर आ रही है तो इसकी जांच होगी। आखिर इस तरह का कार्य किसने किया।