
लखनऊ : भगवान श्री राम लला के नए मंदिर में विराजमान होने के बाद अब हर दिन अलग-अलग रंग के वस्त्रों में भक्तों को दर्शन देंगे । भगवान श्री राम के दर्शन के लिए देश के हर प्रांतों से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। और प्रभु श्री राम का दर्शन कर रहे हैं। राम लला के पहनावा वाले वस्त्र को लेकर जो खबर सामने आई है उसमें कहा जा रहा है कि प्रभु श्री राम सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को सफेद या क्रीम, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी रंग का वस्त्र धारण कर अपने श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। उसके अलावा कहा जा रहा है कि किसी विशेष पर्व त्यौहार में प्रभु श्री राम पीले रंग का वस्त्र में अपने श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।