
लखनऊ : अयोध्या राम मंदिर में पहुंचने वाले भारी भीड़ को देखते हुए यूपी सरकार ने एक फैसला लिया है । जिसमें यूपी सरकार ने अयोध्या आने वाले अति विशिष्ट लोगों के लिए एक अपील जारी की है । अपील में यूपी सरकार ने कहा है कि अति विशिष्ट मेहमान अभी अगले 10 दिनों तक अयोध्या ना आए।सरकार की ओर से आगे कहा गया है कि अगर कोई अति विशिष्ट मेहमान इस दौरान आते भी हैं तो वह प्रशासन या तो फिर श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को अपने आने की सूचना अवश्य करें । ताकि उन्हें आने के बाद हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराया जा सके । जिससे उन्हे किसी तरह की परेशानी ना हो। मालूम हो कि भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद दूसरे दिन से ही अयोध्या के रामनगरी में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी हो गया है। जिसके कारण यूपी के योगी सरकार ने आदेश जारी करते हुए अति विशिष्ट लोगों को अगले 10 दिनों तक नहीं आने का अपील किया है।