75 वां गणतंत्र दिवस पर चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने झंडोतोलन किया

0
fastlive news

चंद्रपुरा [बोकारो, झारखंड] : चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो. सनाउल्लाह ने शुक्रवार को चंद्रपुरा के डी 39 स्थित अपने कार्यालय में 75 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का पावन पर्व है। इस दिन से हमारे देश को संविधान मिला। इस संविधान के बदौलत हमें रहने, भोजन करने और अपने अपने धर्म और पूजा पद्धति को मानने का अधिकार मिला। संविधान से देश को कानून की व्यवस्था मिली है। मौके पर चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी प्रवीण, राजेंदर महतो, रविंदर गिरी, सरिता बरनवाल, जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह, संजय पाण्डेय, जीतेन्दर यादव, लालचंद मांझी, बिजय सिंह, बिगन महतो, खुर्शीद आलम, कृष्णा पाण्डेय, फकरुद्दीन अली समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news