
रांची : झारखंड की सियासी राजनीति में करवट लेने के बाद चंपई सोरेन सीएम पद के दावेदार बन गए। झारखंड के सियासत में आज का दिन चंपई सोरेन के लिए खास रहा है ।चंपई सोरेन के लिए आज का दिन कभी खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि सीएम हेमंत के काफी करीबी माने जाने वाले चंपई सोरेन के हाथों झारखंड के सत्ता की चाबी उनके हाथों में मिल चुकी है। जो खबर सामने आई उसमें कहा जा रहा है कि हेमंत सोरेन की इस्तीफा दिए जाने के बाद ही विधायक चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया । विधायक दल का नेता चुन लिए जाने के बाद सोरेन 43 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर राज भवन पहुंचा। जहां चंपई सोरेन ने राज भवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया । इस तरह झारखंड की सियासी राजनीति में करवट लेने के बाद। सत्ता की कुर्सी
चंपई सोरेन को मिलना तय हो गया है।