झारखंड में वही रहेंगे जो 1932 के खतियान की बात करेंगे : सीएम चंपई सोरेन

0
fastlive news

धनबाद : झामुमो का 52वां स्थापना दिवस समारोह में धनबाद पहुंचे सीएम चंपई सोरेन का पार्टी नेताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा किये गये विकास कार्यों की सराहना की। उन्होनें आगे कहा कि आज हमारे बीच हेमंत सोरेन और गुरुजी शिबू सोरेन इस सभा में उपस्थित नहीं हो पाए हैं। लेकिन हम सभी झारखंड वासियों को उनकी नीतियों और आदर्शों पर चलने की जरूरत है। उन्होनें कहा कि हेमंत सोरेन ने जो विकास का खाका तैयार किया है, उसे हम सभी को पूरा करना है। उन्होनें झारखण्ड वासियों के अंतर आत्मा की 1932 की खतियान वाले बातों को लेकर दो टूक कहा कि झारखंड में वही रहेंगे जो 1932 के खतियान की बात करेंगे। उन्होनें हेमंत सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि गांव की जरूरतों को समझने के लिए तीन बार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होनें कहा कि हमारा राज्य खनिज संपदा से समृद्ध है। हमारे राज्य के खनिज सम्पदा से पूरा देश रोशन हो रहा है। फिर भी हम राज्य में गरीबों में गिने जाते हैं। सीएम चंपई सोरेन ने आगे कहा कि झारखंड सरकार झारखंड वासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नियोजन नीति लेकर आयी लेकिन बीजेपी के नेताओ ने इसे लेकर कोर्ट में चले गये और इसे खत्म करवा दिया। उन्होनें कहा कि 1932 के खतियान को लागू करने के लिए विधानसभा में पारित कर भेजा। बीजेपी ने उसे भी नकार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज दिया गया है। केंद्रीय एजेंसी की मदद से भाजपा ऐसा कर रही है। झामुमो का 52वां स्थापना दिवस के आयोजित समारोह में पार्टी सुप्रीमो एवं दिशोम गुरू शिबू सोरेन नहीं पहुंच पाए इसका वहां पहुंचे हर पार्टी कार्यकर्ताओ में मलाल था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन