
लखनऊ : ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्मारक ताजमहल में अब उर्स को लोगों को प्रवेश करने के लिए पैसा चुकाना नही पड़ेगा। बादशाह शाहजहां का 369वां उर्स मगंलवार से आरंभ हो रहा है। इस तीन दिवसीय ऊर्स के दौरान यूपी के आगरा शहर में स्थित ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्मारक ताजमहल में मगंलवार दिन दोपहर दो बजे से ताजमहल में आम नागरिकों का प्रवेश निशुल्क कर दिया गया है। सूत्रों से यह भी खबर आ रही है कि 7 फरवरी को भी ताजमहल में जाने वाले सभी पर्यटकों को भी प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा।